पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाली समय में पुस्तकें जरूर पढ़ें विद्यार्थी: लाठर

खाली समय में पुस्तकें जरूर पढ़ें विद्यार्थी: लाठर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओमपब्लिक स्कूल में दो दिवसीय पुस्तक मेला सोमवार को शुरू हुआ। विद्यालय निदेशिका निर्मल लाठर ने मेले का शुभारंभ किया। मेले में बच्चों की रूचि के अनुसार ही पुस्तकें रखी गई थी।

लाठर ने कहा कि विद्यार्थियों में रचनात्मकता उत्पन्न करने का श्रेष्ठ माध्यम किताबें हैं। हालांकि युवा पीढ़ी का रूझान किताबों की तरफ कम देखने को मिल रहा है। पुस्तकों के प्रति बच्चों की रूचि बढ़ाने के लिए अभिभावकों को भी आगे आना चाहिए। उन्होंने बच्चों को किताबों को अधिक समय देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जब भी उन्हें खाली समय मिले, उस समय को किताबें पढ़ने पर लगाना चाहिए। इससे उन्हें कुछ कुछ सीखने को मिलेगा। प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों में रीडिंग स्किल उत्पन्न करने के लिए पुस्तक मेले का आयोजन किया है। मेले में बच्चों की रूचि के अनुसार पुस्तकों के अलावा सामान्य ज्ञान, नवीनतम विज्ञान, रोचक कहानियां, विभिन्न भाषा तथा सभी विषयों से संबंधित पुस्तकों को प्रदर्शित किया गया।

गोहाना. ओमपब्लिक स्कूल में आयोजित पुस्तक मेले में किताबें देखते बच्चे।