प्रतिभा खोज 30 को
गोहाना| राजकीयकॉलेज में प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन 30 सितंबर से 1 अक्टूबर तक किया जाएगा। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं का क्लासिकल डांस, ग्रुप डांस, गीत, भजन, समूह गान, हरियाणवी गायन, पेंटिग, रंगोली, मेहंदी, फोटोग्राफी, भाषण तथा अन्य साहित्यिक गतिविधियां कराई जाएंगी। डॉ. डीसी स्पाह ने बताया कि जोनल यूथ फेस्टीवल के लिए प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के चुनाव के लिए प्रतिभा खोज प्रतियोगिता कराई जा रही है।