जेसीबी ने उखाड़ी केबल
जींदरोड को चौड़ा करने का कार्य चल रहा है। सोमवार को जेसीबी से खुदाई के दौरान बीएनएसएल की केबल को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे आसपास क्षेत्र में संचार सेवाएं बाधित हो गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि विभागों में आपसी तालमेल होने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इससे पहले जेसीबी ने पेयजल पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया था। अब बीएसएनएल की केबल को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
बहालगढ़ से लेकर जींद तक रोड को चौडा करने का कार्य चल रहा है। सड़क के दोनों तरफ जेसीबी से खुदाई का किया जा रहा है। यह कार्य बीते दो माह हो चुके हैं, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो पाया है। लोगों का कहना है कि जब खुदाई का कार्य होता है तो उस समय संबंधित विभाग के कर्मचारी नहीं होते। जिसके चलते जेसीबी चालक अपनी मनमर्जी से खुदाई करता रहता है। कभी पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाती है तो कभी बीएसएनएल की केबल। ऐसे में परेशानी लोगों को झेलनी पड़ती है। शिव कॉलोनी निवासी राजबीर, रामचंद्र, हरीश, प्रदीप, सुरेंद्र, ललित का कहना है कि जब भी खुदाई होती है तो उनकी परेशानी बढ़ जाती है। एक बार पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद उसे ठीक कराने के लिए कई चक्कर लगाने पड़ते हैं। अब बीएसएनएल की केबल कट जाने के कारण संचार सेवाएं बाधित हो गई। उन्होंने कहा कि घर में सुविधा होते हुए भी लोगों को मेल कराने के लिए इधर-उधर घूमना पड़ता है। लोगों ने विभाग से मांग की है कि जब भी खुदाई का कार्य किया जाए, उस समय संबंधित विभाग का कर्मचारी मौके पर रहे। जिससे पाइप लाइन केबल क्षतिग्रस्त होने से बच जाए। यदि क्षतिग्रस्त हो भी जाए तो तुरंत उसकी मरम्मत की जाए। जिससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़े।
गोहाना. जींदरोड पर क्षतिग्रस्त बीएसएनएल की केबल।