पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जवाहरा युवा क्लब बना विजेता

जवाहरा युवा क्लब बना विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना| नेहरूयुवा केंद्र और जवाहरा युवा क्लब द्वारा जवाहरा गांव में दो दिवसीय खण्ड स्तरीय वालीवॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मेजबान जवाहरा युवा क्लब की टीम ने प्रथम, बुसाना युवा क्लब की टीम को द्वितीय, सिसाना युवा क्लब की टीम को तृतीय तथा छतेहरा की टीम को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता में 11 टीमों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता का शुभारंभ वालीबाल के स्टेट अवार्डी राजकुमार ने किया। उन्होंने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। खेलों में भाग लेने से सदभाव की भावना बढ़ती है। प्राचार्य देवेंद्र सिंह ने कहा कि खेलों में भाग लेने से तन और मन स्वस्थ रहता है। साथ ही बौद्धिक विकास होता है। इस अवसर पर रेफरी सुमेर, विकास, योगेश, नरेंद्र, सुरेंद्र, आशीष, नवीन, अमन आदि उपस्थित थे।

गोहाना. मैचशुरू कराने से पहले खिलाड़ियों से मिलते हुए स्टेट अवार्डी राजकुमार।