पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लालच या अफवाह में आकर करें मतदान : कृष्ण

लालच या अफवाह में आकर करें मतदान : कृष्ण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभाचुनावों में आम जनता को चुनावों में मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए बेरोजगार अध्यापक संगठन ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन कृष्ण खासा की अध्यक्षता में किया गया। कृष्ण ने अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि वोट डालना प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है, वोट को एक जिम्मेदारी समझ कर मतदान करें तथा अन्य लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

मतदान से मजबूत लोकतंत्र का निर्माण होगा। यदि कोई उम्मीदवार पंसद नहीं आए तो नोटा का बटन दबाएं। उन्होंने कहा कि मतदान जाति, धर्म, सांप्रदायिकता, क्षेत्रवाद से उपर उठकर करें। अध्यापक सोहन ने कहा कि सबको अपने वोट की कीमत को पहचानना चाहिए। शराब, धन आदि के लालच या अफवाह में आकर वोट करें। अगर आपको कोई लालच या दबाव दे रहा है तो उसकी शिकायत डीसी कार्यालय या एसडीएम को दी जा सकती है। हर मतदाता लोकतंत्र को मजबूती देने के लिए 15 अक्टूबर के दिन मतदान जरूर करें।