पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा ने झूठ बोल लिए वोट : श्रीकृष्ण

भाजपा ने झूठ बोल लिए वोट : श्रीकृष्ण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना | बरोदासे कांग्रेस प्रत्याशी श्रीकृष्ण हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने झूठ बोलकर लोकसभा चुनाव लोगों के वोट लिए और सत्ता में आने के बाद अपना असली चेहरा दिखाना शुरू कर दिया। सत्ता में आते ही रेल किराया,पेट्रोल के दाम और खाद्य पदार्थों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। 5000 हजार रुपए बिकने वाले धान को 2200 रुपए खरीदा जा रहा है। ऐसे में किसान किसान कहां जाए। हुड्डा सरकार ने प्रत्येक वर्ग का विकास करने के लिए कार्य किए हैं। किसानों के कर्ज माफ किए गए, किसान की खेत में मौत होने पर पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता और नहरी पानी रात दिन देकर किसानों की जमीन को उपजाऊ बनाने का काम किया। सोमवार को हुड्डा गांव माहरा, रुखी, भैंसवान खुर्द ठसका गांव का दौरा किया। भावड़ घड़वाल में उनके बड़े बेटे जितेंद्र सिंह हुड्डा ने डोर-टू-डोर पार्टियों की नीतियों का प्रचार किया। इस मौके पर खजान, जयपाल बुटाना, जोरा सिंह, सूबेदार राजबीर, प्रवीन सरपंच, पूर्ण, दलबीर, ओमप्रकाश, नरेंद्र सरपंच माहरा, रामकिशन, रामचंद्र, जयनारयण, रणधीर, रामपाल नम्बरदार, ओम, रविंद्र शर्मा एडवोकेट, दया सिंह प्रवीन आदि ने समर्थन किया।

गोहाना. रूखीगांव में जनसंपर्क करते कांग्रेस प्रत्याशी श्रीकृष्ण हुड्डा।