पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंकुश पारस का मॉडल सर्वश्रेष्ठ घोषित

अंकुश पारस का मॉडल सर्वश्रेष्ठ घोषित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सत्यानंदपब्लिक स्कूल में शनिवार को गणित विषय पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में छात्र अंकुश और पारस का मॉडल सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। प्राचार्य सीएल कथूरिया ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। कथूरिया ने बताया कि प्रदर्शनी में कक्षा 9 और 10 संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रही। कक्षा 9 और 10 द्वितीय स्थान पर रही। तृतीय स्थान कक्षा 9 को मिला। प्रदर्शनी में नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने चार्टों के साथ वर्किंग मॉडल भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्राचार्य कंचन आहूजा ने की। निर्णायक मंडल में सतीश भारद्वाज, सरिता हंस, नीति जैन और मुकेश कपूर शामिल थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में शशि वर्मा, अनिता शर्मा और विद्या मलिक ने सहयोग दिया।