पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्लीनिक नहीं करेंगे गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड : सेवाराम

क्लीनिक नहीं करेंगे गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड : सेवाराम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लिंगजांच रोकने के लिए गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड करने के पूर्व अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर कई तरह के फार्म भराए जाते हैं। इसके अलावा कागजी कार्रवाई लगातार बढ़ाने से अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। विभाग की टीम द्वारा नियमों को लागू कराने के लिए लगातार छापामार कार्रवाई की जाती है।

अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालकों ने स्वास्थ्य विभाग पर जांच के नाम पर परेशान करने का आरोप लगाया है। रविवार देर शाम आईएमए, गोहाना के सदस्यों की बैठक में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड करने का फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष डॉ. सेवा राम गोयल ने की। डॉ. गोयल ने बताया कि प्रदेश सरकार अल्ट्रासाउंड को लेकर दोहरे मापदंड अपना रही है। सरकारी अस्पतालों की कमियों को नजरअंदाज कर प्राइवेट क्लीनिक संचालकों को छोटी-छोटी कमियों को लेकर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी डॉक्टर लिंग जांच के पक्ष में नहीं है।

यदि कोई डॉक्टर ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई कराने में सरकार का सहयोग देने के लिए तैयार है। डॉ. सौरभ सेतिया ने कहा कि सभी कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद भी जांच मनमाने तरीके से की जाती है। छाेटी-छोटी गलतियों के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए परेशान करना शुरू कर दिया जाता है। यह सही नहीं है।