पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉ. नांदल की इनेलो से भाजपा में वापसी

डॉ. नांदल की इनेलो से भाजपा में वापसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनेलोचिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.धर्मवीर नांदल रविवार को अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हो गए। नांदल इससे पहले भी भाजपा में रह चुके हैं। एक तरह से उनकी घर में वापसी हुई है। वहीं कांग्रेस के पूर्व शहरी प्रधान सुरजीत तनेजा भी भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ.ओमप्रकाश आत्रे ने विधिवत रूप से पार्टी में शामिल किया और पूरा सम्मान दिलाने का आश्वासन दिया।

डॉ.नांदल ने वर्ष 1991 में सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की सीट से चुनाव लड़ा था। वर्ष 1997 में इनेलो-भाजपा गठबंधन सरकार में जल बोर्ड के सदस्य भी रहे। वहीं पार्टी के जिलाध्यक्ष के अलावा विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी की गतिविधियों में भाग लिया। वर्ष 2004 में भाजपा को छोड़कर इनेलो में शामिल हो गए।

नांदल ने कहा कि जिस तरह से भाजपा की सरकार बनने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम मनोहर लाल खट्टर देश और प्रदेश को विकास के मामले में आगे ले जा रहे हैं।

उससे प्रभावित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है। ताकि वह भी देश और प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे सके। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ललित बत्रा ने कहा कि डॉ.नांदल के शामिल होने पर पार्टी को मजबूती मिलेगी। क्योंकि डॉ.नांदल पार्टी की विचारधारा से जुड़े हुए हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता कर्मबीर शर्मा, डॉ.योगेश अलमादी, महावीर गुप्ता, रामनिवास सैनी, कश्मीर, रामचंद्र जांगड़ा आदि उपस्थित थे।

सरकारके निर्णय का करें व्यापक स्तर पर प्रचार: जिलाध्यक्षओमप्रकाश आत्रे ने पुराना बस स्टेंड स्थित ब्राह्मण भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जहां कांग्रेस नेता सुरजीत तनेजा को पार्टी में ज्वाइन कराया। डॉ. आत्रे ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हित में जो नीतियां लागू कर रही है। उसका व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए। इसके दो फायदे होंगे, एक तो अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का फायदा मिल सकेगा। दूसरा पार्टी मजबूत होगी। पार्टी के साथ अधिक लोग जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के साथ-साथ अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए कार्य करें।

गोहाना. भाजपामें शामिल हुए डॉ.धर्मबीर नांदल जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश आत्रे।