पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कन्यादान लाभ दिलवाने के लिए कई संगठनों ने किया प्रदर्शन

कन्यादान लाभ दिलवाने के लिए कई संगठनों ने किया प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवीपुरानिवासी संतलाल को कन्यादान लाभ दिलाने की मांग को लेकर सामाजिक संगठनों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पिछले एक सप्ताह से चल रहा है। कई दिन से सामाजिक संगठन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को संगठनों ने प्रदर्शन किया। संगठनों के पदाधिकारियों का कहना है जब तक पीड़ित मजदूर को कन्यादान लाभ नहीं दिया जाएगा, उनका धरना जारी रहेगा। प्रदर्शन की अध्यक्षता माकपा के जिला महासचिव नरेश खंडेलवाल ने की। उन्होंने रिश्वत मांगने वाले अधिकारी को निलंबित करने की मांग की।

खंडेलवाल ने कहा कि 13 फरवरी को भवन निर्माण कामगार यूनियन की राज्य कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक के दौरान पीड़ित मजदूर को कन्यादान लाभ दिलवाने के लिए आंदोलन की घोषणा की जाएगी। उसे हर हाल में लाभ दिलवाया जाएगा। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के कथूरा ब्लॉक प्रधान धर्मपाल मलिक, रामनिवास आर्य, संजीव मोर, धर्मेंद्र मलिक, बलराम, सतपाल, सुरेश, संतराम, दिलबाग, प्रवीन, सोनू आदि उपस्थित थे।

गोहाना . पीड़ितमजदूर को कन्यादान लाभ दिलाने की मांग को लेकर भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन करते हुए सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...