पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पता नहीं कब जलंेगी महम जींद बाईपास पर लगी हुईं स्ट्रीट लाइटें

पता नहीं कब जलंेगी महम-जींद बाईपास पर लगी हुईं स्ट्रीट लाइटें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महम-जींदमिनी बाईपास रोड पर लगी स्ट्रीट लाइटों का लोगों को वांछित लाभ नहीं मिल रहा। स्ट्रीट लाइटों का बिजली कनेक्शन होने के चलते लाइटें नहीं जल रही हैं। रात के समय सड़क पर अंधेरा छाया रहता है। इससे दुकानदारों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी असुविधाएं हो रही हैं। दुकानदारों ने नगर परिषद से स्ट्रीट लाइटों का कनेक्शन जारी करवाने की मांग की।

दुकानदार हरीश, सचिन, सतीश, प्रदीप, सुल्तान, राकेश, विकास, अमित का कहना है कि प्रशासन ने करीब डेढ़ माह पूर्व महम जींद बाइपास पर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। लाइटें बरोदा चौक से महम रोड तक लगाई गई हैं। स्ट्रीट लाइटों के लिए बिजली कनेक्शन जारी नहीं होने के चलते लोगों को इनका लाभ नहीं मिल रहा है। रात के समय सड़क पर अंधेरा छाया रहता है। अंधेरे के कारण दुकानदारों को शाम होते ही अपनी दुकानें बंद करनी पड़ती हैं। ऐसे में उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर परिषद और बिजली निगम अधिकारियों से स्ट्रीट लाइटों के लिए कनेक्शन जारी करवाने की मांग की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

^ महम-जींद बाइपास रोड पर लगी स्ट्रीट लाइटों के लिए कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। स्ट्रीट लाइटों के लिए जारी किए गए मीटर को जांच के लिए लैब में भेजा गया है। लैब में जांच होने के बाद स्ट्रीट लाइटों के लिए कनेक्शन जारी कर दिया जाएगा।\\\'\\\' संजीत,एसडीओ, बिजली निगम, सिटी सबडिविजन

^ बाइपास रोड पर करीब 35 स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं, लेकिन इनमें से एक भी लाइट नहीं जलती है। इससे वाहन चालकों के साथ-साथ दुकानदारों को भी असुविधाएं होती हैं। बाइपास रोड पर अधिक दुकानें नहीं हैं। ऐसे में शाम ढलते ही उन्हें अपनी दुकानें बंद करनी पड़ती हैं।\\\'\\\' सोनू,दुकानदार, बाइपास रोड

^ बाइपास रोड जर्जर हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढ़े बने हुए हैं। इससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। रात के समय परेशानी अधिक हो जाती है। सड़क पर लगी स्ट्रीट लाइटें नहीं जलने से वाहन चालकों को सड़क पर बने गड्ढ़े कम दिखाई देते हैं। इससे सड़क पर हादसा होने का अंदेशा बना रहता है।\\\'\\\' संदीप,दुकानदार, बाइपास रोड।

गोहाना . महम-जींदबाइपास रोड पर लगी स्ट्रीट लाइटें।

खबरें और भी हैं...