पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अनाज मंडी में आढतियों ने मार्केट फीस कम करने को लेकर किया प्रदर्शन

अनाज मंडी में आढतियों ने मार्केट फीस कम करने को लेकर किया प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मार्केटफीस कम करने की मांग को लेकर नई अनाज मंडी में आढ़तियों ने प्रदर्शन किया। आढ़तियों का नेतृत्व व्यापार मंडल के प्रधान विनोद कुमार जैन ने किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार फसलों पर 4 प्रतिशत मार्केट फीस वसूल रही है। इससे आढ़ती और किसान दोनों को ही नुकसान उठाना पड़ रहा है।

आढतियों ने बताया कि देश में दूसरे राज्यों में मार्केट फीस एक प्रतिशत है, जबकि हरियाणा में सरकार 4 प्रतिशत मार्केट फीस वसूल रही है।

इसका खामियाजा आढ़तियों के साथ-साथ किसानों को भी भुगतना पड़ रहा है। चुनावों से पूर्व भाजपा नेताओं ने व्यापारियों से मार्केट फीस कम करने का आश्वासन दिया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद नेताओं ने फीस कम करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। आढ़तियों का कहना है कि मार्केट कमेटी 4 प्रतिशत फीस वसूलने के बादवजूद भी मंडी में सुविधाओं का विस्तार नहीं कर रही है। मंडी में हर तरफ अव्यवस्थाएं फैली रहती हैं।

आढ़तियों ने सरकार से मार्केट फीस कम करने की मांग की। इस अवसर पर सुरेश जिंदल, काशीराम, जयभगवान, सुशील गोयल, विनय जिंदल, राकेश, राजू, सुरेश, रणबीर, बलजीत आदि उपस्थित थे।

गोहाना. नईअनाज मंडी में मार्केट फीस कम करने की मांग को लेकर रोष प्रकट करते आढ़ती।

खबरें और भी हैं...