राजकीय कॉलेज में प्लेसमेंट सैल के तहत सेमिनार का किया गया आयोजन
गोहाना | राजकीयकॉलेज में प्लेसमेंट सैल के तहत सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में रोजगार अधिकारी राजेश सांगवान ने विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। सेमिनार में कॉलेज के करीब 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सांगवान ने कहा कि कहा कि सर्वप्रथम विद्यार्थी को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। लक्ष्य का निर्धारण करने के बाद उसे प्राप्ति के लिए निरंतर मेहनत करें। लक्ष्य निर्धारित कर किया गया परिश्रम कभी विफल नहीं होता है। इसके लिए विद्यार्थियों को अपने टीचरों अथवा रोजगार विशेषज्ञों की राय ले सकते हैं। इस अवसर पर प्लेसमेंट सेल इंचार्ज देवेंद्र सिंह, प्राचार्य सरोज मलिक, वंदना नासा, सुशीला राठी, शबनम, मदन, श्रीसंतोष आदि उपस्थित थे।