पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फायर ब्रिगेड की गाड़ी देख दुकानदारों ने फटाफट कर दिया फुटपाथ खाली

फायर ब्रिगेड की गाड़ी देख दुकानदारों ने फटाफट कर दिया फुटपाथ खाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बार-बारसमझाने पर भी मेन बाजार में दुकानदारों ने दुकानों के बाहर सामान रखा हुआ है। जिससे बाजार के अंदर अक्सर जाम लगा रहता है। गुरुवार को एसडीएम धमेंद्र सिंह के आदेशानुसार फायर ब्रिगेड़ विभाग ने बाजार में मॉक ड्रिल की। फायरमैन रमेश कुमार के नेतृत्व में मेन बाजार में आग लगने की स्थिति में किए जाने वाले बचाव कार्य का नमूना दिखाया। इस दौरान पुलिस बल ही तैनात किया गया था। जिससे व्यापारियों के किसी भी तरह के विरोध से निपटा जा सके।

फायर मैन रमेश ने बताया कि गुरूवार को एसडीएम के आदेश पर मॉक ड्रिल की गई। ड्रिल का मुख्य उद्देश्य भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में आग लगने की स्थिति में किए जाने वाले बचाव कार्य से लोगों को अवगत कराना था। उन्होंने कहा कि शहर के किसी भी क्षेत्र में आग लगने की स्थिति में फायर ब्रिगेड विभाग राहत कार्य करने में सक्षम है। गुरूवार को विभाग ने मेन बाजार में मॉक ड्रिल की। फायर ब्रिगेड़ की गाडी देख व्यापारियों में अफरा तफरी मच गया। सभी को लग रहा था की कहीं भीषण आग लगी है। बाजार का क्षेत्र काफी भीड़भाड़ वाला है, फिर भी व्यापारियों ने गाडी को रास्ता देने के लिए दुकान के बाहर रखा सामान उठाना शुरू कर दिया। बाद में जब व्यापारियों को बताया गया कि यह कार्य मात्र रिहर्सल है और यह देखा गया है कि आपात स्थिति में दमकल की गाड़ी अंदर जा सकती है या नहीं।

गोहाना. समताचौक के पास मेन बाजार में मॉक ड्रिल करते फायर मैन।