226 गैस सिलेंडर किए बरामद
खेतोंमें गोदाम बनाकर कालाबाजारी के लिए गैस से भरे सिलेंडर रखे हुए थे। गुरुवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने आंवली गांव के खेतों में छापा मारकर करीब 226 सिलेंडर जब्त कर लिए। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।
विभाग को सूचना मिली थी कि आंवली गांव निवासी प्रदीप और राजेश ने खेतों में गोदाम में घरेलू और कॉमर्शियल सिलेंडर रखे हुए हैं। सूचना के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग के सहायक अधिकारी धर्मबीर चोपड़ा, इंस्पेक्टर विनोद कुमार भूपेंद्र सिंह और सदर थाना पुलिस से एक टीम गठित की गई। दोनों विभागों की संयुक्त टीम ने आंवली गांव के खेतों में बनाए गए दो गोदामों पर छापा मारा। टीम को प्रदीप के खेतों में बने कमरे से 137 सिलेंडर मिले। इसमें से 118 खाली और 19 सिलेंडर भरे हुए थे। वहीं राजेश के खेतों में बने कमरे से 70 सिलेंडर बरामद किए है। इनमें 70 सिलेंडर खाली और कॉमर्शियल के चार सिलेंडर भरे और 15 खाली मिले हैं। ये सिलेंडर इंडेन, एचपी और भारत के हैं। पुलिस ने आंवली गांव निवासी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि राजेश फरार है। पुलिस का कहना है कि राजेश को भी जल्द गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।
कंपनी का नाम सिलेंडर की संख्या
इंडेन14
एचपी 122
भारत 71
कॉमर्शियल 19
^सूचना मिली थी कि कुछ युवकों ने खेतों में अवैध रूप से गोदाम बनाया हुआ है। जहां पर कालाबाजारी करने के लिए सिलेंडर रखे हुए हैं। सूचना मिलते ही तुरंत टीम गठित कर छापा मारकर करीब 226 सिलेंडर बरामद किए है। सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए भविष्य में भी छापा मार कार्रवाई जारी रहेगी। इससे अन्य लाोगों को समय पर सिलेंडर मिल सकेंगे।\\\'\\\' धर्मबीरचोपड़ा, एएफएसओ,गोहाना।
कहां से आते हैं सिलेंडर पुलिस जांच में जुटी
सर्दीशुरू होते ही गैस की खपत बढ़ जाती है। अब चूंकि सिलेंडर सीमित कर दिए है। ऐसे में कुछ लोगों ने सिलेंडर की कालाबाजारी करने के लिए सिलेंडरों का स्टाक कर लिया है। अब ये सिलेंडर कहां से आते हैं, इसकी जानकारी जुटाने के लिए युवकों से पूछताछ की जा रही है।
सोनीपत| एसआईटीशाखा सोनीपत पुलिस ने अवैध रूप से ले जाए जा रहे गैस सिलेंडरों की बड़ी खेप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी राकेश पुत्र सतपाल आंवली गांव का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर जां