- Hindi News
- दुकान में सेंध लगाते नाबालिगों को लोगों ने पकड़ा
दुकान में सेंध लगाते नाबालिगों को लोगों ने पकड़ा
पुलिसशहर में कड़ी चौकसी के कितने ही दावे करती हो, लेकिन चोरों के आगे सारे इंतजाम खोखले साबित हो रहे हैं। चोर एक के बाद एक दुकानों को निशाना बना रहे हैं। परंतु इस बार पुलिस के भरोसे रहते हुए लोगों ने खुद चोरों को पकड़ा है। मामला ओल्ड डीसी रोड स्थित गुरुद्वारे के पास का है। रात को करीब 3 बजे तीन नाबालिग एक बालिग युवक गुरुद्वारे के पास स्थित जूतों की दुकान में सेंध लगा रहे थे। इसी दौरान लोगों को पता चल गया। उन्होंने चोरों को पकड़कर छित्तर परेड की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
दीपक कुच्छल निवासी ओल्ड डीसी रोड ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसकी गुरुद्वारे के पास जूतों की दुकान है। बुधवार रात को वह दुकान बंद करके घर गया था। परंतु देर रात करीब 3 बजे तीन बालिग एक बालिग युवक ने उसकी दुकान में सेंध लगा दी।
चोर को चोरी करते हुए उन्होंने देख लिया और आवाज लगाकर चोरों को मौके पर ही दबोच लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी चोरों की लोगों ने पहले जमकर छित्तर परेड की और फिर उन्हें सिविल लाइन थाना पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने बताया कि दीपक कुच्छल की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।
मकान के अंदर से बाइक ले गए चोर
सोनीपत | गोहानारोड बाईपास के पास स्थित शास्त्री कालोनी के एक मकान में चोरों ने सेंध लगा दी। चोर मकान में खड़ी बाइक चोरी कर फरार हो गए। मकान मालिक को जब चोरी का पता चला तो वह अचरज में पड़ गया। उसने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने इस संदर्भ में चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। मकान मालिक हवासिंह ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसने अपनी मोटर साइकिल मकान के अंदर खड़ी कर रखी थी। चोरों ने घर में घुसकर की उसकी बाइक चोरी कर ली। चोरी की इस घटना से वह दंग है कि चोरों ने आखिर घटना को किस तरह से अंजाम दिया। पुलिस ने मकान मालिक हवासिंह की शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
^ओल्ड डीसी रोड से चार चाेरों को चोरी करते हुए पकड़ा गया है। आरोपियों में से तीन नाबालिग एक बालिग है। मामले में शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है।\\\'\\\' दीपक,सिविललाइन थाना प्रभारी।