पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओवरफ्लो सीवर की सफाई कराने की मांग

ओवरफ्लो सीवर की सफाई कराने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदर्शनगर में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। सीवरों की सफाई नहीं होने के कारण सीवर का पानी सड़क पर फैला हुआ है। वहीं सड़क पर गड्ढे बने हुए हैं, पानी भरने से लोगों को गड्ढों का पता नहीं लगता। जिससे उन्हें आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ती है।

कॉलोनी के लोगों ने समस्या का समाधान करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।कॉलोनी निवासी मोहित, मुकेश, नरेश, पिंटू, सदाराम, बबली, विक्की, अनीता, कप्तान, सुशीला, पवन, दीपक का कहना है कि कॉलोनी में पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। सीवरों से पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर भर जाता है। इससे क्षेत्र में दुर्गंध फैली रहती है। लोगों का घरों में रहना दूभर हो गया है। लोगों का कहना है कि सड़क पर फैले सीवर के पानी ने क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

किसान राजपाल।

गोहाना| पिपानागांव के किसान राजपाल उर्फ पाले के खेतों में पानी नहीं पहुंच रहा है। किसान का कहना है कि माइनर का लेवल ठीक नहीं है। जिसके कारण टेल तक पानी नहीं पहुुंच रहा। बार-बार मांग करने के बाद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। राजपाल का कहना है कि ट्यूबवैल के पानी से खेतों की सिंचाई नहीं की जा सकती। इसलिए उन्हें पूरी तरह से माइनर पर ही निर्भर रहना पड़ता है। माइनर उनके खेत से कुछ ही दूरी से गुजरती है, लेकिन टेल तक पानी पहुंचने के कारण किसानों को इस माइनर का फायदा नहीं मिल रहा। उन्होंने बताया कि माइनर की स्थिति को लेकर आरटीआई भी लगाई थी, लेकिन उन्हें सही सूचना नहीं मिल रही। सही सूचना लेने के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। तिहाड़ सब माइनर की टेल 8000 पर है। 7500 एल पर मोरी लगाई है। इस पर भी पानी नहीं पहुंच रहा। कई बार अधिकारियों से मांग की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

कॉलोनी में सफाई नियमित रूप से नहीं होने से गंदगी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारियों से सीवर की सफाई करवाने की मांग की, लेकिन नगरवासियों को अभी तक समस्या से राहत नहीं मिली। उन्होंने विभाग से तुरंत समस्या से निजात दिलाने की पुरजोर मांग की है।

गोहाना. सीवरओवरफ्लो होने से सड़क पर भरे पानी के पास प्रदर्शन करते लोग।