- Hindi News
- खाली प्लाॅट में खड़ी स्कूल बस में लगी आग, सीटें जली
खाली प्लाॅट में खड़ी स्कूल बस में लगी आग, सीटें जली
सेक्टर-सातस्थित खाली प्लाट में खड़ी स्कूली बस में गुरुवार देर शाम आग लग गई। बस के अंदर से धुआं निकलता देख राहगीरों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
प्राइवेट स्कूल की बस सेक्टर-सात के खाली प्लाट में खड़ी थी। बताया गया है कि ड्राइवर की तरफ की खिड़की का शीशा खुला हुअा था। देर शाम कुछ बच्चे बस के अंदर घुस गए। बस के अंदर से बस के अंदर से धुआंं निकलता हुआ दिखाई दिया। जब लोगों ने बस के अंदर से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया तो कुछ लोग बस के पास पहुंच गए। उन्होंने खिड़की में से देखा कि सीट में आग लगी हुई है, जिस पर कुछ लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। इसी बीच इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर मैन ने आग पर काबू पाया।
गोहाना. स्कूलबस में लगी आग पर काबू पाते हुए फायरमैन।