पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साहब शहर का दौरा नहीं करते हंै सफाई निरीक्षक

साहब शहर का दौरा नहीं करते हंै सफाई निरीक्षक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें स्वच्छता अभियान का जायजा लेने के बाद एसडीएम धर्मेंद्र ने नगर परिषद कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से भी बातचीत की। इस दौरान एक व्यक्ति सीधा एसडीएम के पास पहुंचा और बोला कि साहब, सफाई निरीक्षक शहर का दौरा नहीं करती। जिससे कुछ लोग मनमर्जी कर रहे हैं। जिस पर एसडीएम ने नगर परिषद सचिव को निर्देश दिए कि वे उक्त व्यक्ति की शिकायत लेकर जांच करें। जांच करने के बाद उन्हें भी सूचित करें।

एसडीएम धर्मेंद्र ने नप अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर रखने के लिए निरंतर प्रयास करें। साथ ही फुटपाथ खाली कराने के लिए जो अभियान चलाया जा रहा है, उसे प्रभावी ढंग से चलाए। जिससे शहर में लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिल सके। उल्लेखनीय है कि नगर परिषद ने शहर के फुटपाथ खाली कराने के लिए पिछले कुछ दिनों से अभियान चलाया हुआ है। अभियान के अंतर्गत ही नप की टीम ने मंगलवार को प्रमुख मार्गों के फुटपाथ पर रखे सामान को जब्त किया था। दो दिन से नप द्वारा मुनादी कराई जा रही है। मुनादी के माध्यम से दुकानदारों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी दुकान के बाहर रेहड़ी खड़ी हुई मिली तो उस दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को भी बाजार में मुनादी कराई गई।

भाजपाकार्यकर्ता नप सचिव से मिले

शहरमें फुटपाथ खाली कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ता डॉ. योगेश अलमादी, महावीर गुप्ता, डॉ. रमेश कश्यप, कश्मीर खासा, रणधीर खासा और रेहड़ी संचालक नप सचिव पवित्र गुलिया से मिले। गुलिया ने बताया कि एमसी एक्ट के अंतर्गत फुटपाथ पर सामान नहीं रखा जा सकता। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे रेहड़ी लगाने से जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं हादसा होने का अंदेशा भी बना रहता है। इसलिए किसी भी व्यक्ति को फुटपाथ पर सामान रखने और रेहड़ी लगाने की मंजूरी नहीं मिलेगी। जिस पर कार्यकर्ताओं ने सचिव से छह फीट पीछे हटकर रेहड़ी लगाने की मंजूरी देने का आग्रह किया।

गोहाना. नपकार्यालय में सचिव पवित्र गुलिया से बातचीत करते भाजपा कार्यकर्ता।