पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नप ने 40 दुकानदारों को दिए नोटिस

नप ने 40 दुकानदारों को दिए नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना| नगरपरिषद द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के अंतर्गत गुरूवार को दुकानों के आगे रेहडी लगवाने वाले तथा अतिक्रमण करने पर पुरानी अनाज मंडी में 40 दुकानदारों को नोटिस दिए गए। नप ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि दुकान के आगे रेहडी लगवाने तथा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नप सचिव पवित्र गुलिया ने बताया कि शिकायतें मिल रही थी कि कुछ दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों के आगे रेहडी लगवाते हैं। दुकान के आगे रेहडी लगाने तथा सामान बाहर लगाने से शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। अभियान के तहत पुरानी अनाज मंडी में 40 दुकानदारों को नोटिस दिए गए हैं कि वे दुकानों के आगे अतिक्रमण करें। यदि कोई दुकानदार अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी तथा उसका दुकान के बाहर रखा सामान जब्त किया जाएगा।

गोहाना. दुकानदारको नोटिस देते लाइसेंस लिपिक सुनील कुमार।