पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज के चार चक्कर लगाएगी बस

कॉलेज के चार चक्कर लगाएगी बस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना| खानपुरकलां स्थित महिला मेडिकल में जाने वाले मरीजों को गोहाना से मेडिकल तक आने-जाने में परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। रोडवेज विभाग ने गोहाना बस स्टैंड से मेडिकल तक बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। खानपुर मेडिकल तक बस सेवा शुक्रवार सुबह से आरंभ हो जाएगी। बस सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर दिन भर में चार चक्कर लगाएगी। खानपुर कलां स्थित महिला मेडिकल में उपचार के लिए जाने वाले मरीजों को आटो, जीप अन्य साधनों पर निर्भर रहना पड़ता है। प्राइवेट वाहन संचालक अधिक कमाई के लालच में गाडी को क्षमता से अधिक सवारी बैठा लेते हैं जिससे इलाज के लिए मेडिकल जा रहे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पडता था। स्टैंड इंचार्ज रणबीर मलिक ने बताया कि मेडिकल में इलाज के लिए जाने वाले यात्रियों के साथ-साथ महिला मेडिकल खानपुर के डायरेक्टर डॉक्टर रामचंद्र सिवाच द्वारा भी बस सेवा शुरू करने की मांग की जा रही थी। रोडवेज विभाग ने लोगों की समस्याओं को देखते हुए मेडिकल तक बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। बस सेवा शुक्रवार से शुरू हो रही है जिसका लाभ मरीजों के साथ-साथ दैनिक यात्री भी उठा सकते हैं।