टेनिस में जतिन को मिला प्रथम स्थान
गोहाना | नालंदाइंटरनेशनल स्कूल में टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पहली कक्षा के जतिन ने प्रथम, दक्ष राज ने द्वितीय तथा व्योम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दूसरी कक्षा के मोहित विनिता ने प्रथम, आयना ने द्वितीय, दिशा ने तृतीय स्थान तथा तीसरी कक्षा के केशव ने प्रथम, तमन्ना ने द्वितीय तथा ध्रुव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चौथी कक्षा के छात्र जयंत ने प्रथम, यतिन ने द्वितीय, समीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पांचवीं कक्षा के छात्र अंकित ने प्रथम, दीपक ने द्वितीय, जतिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य वीरेंद्र मलिक ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर टेनिस अकादमी के महाप्रबंधक सुलभ बतरा ने छात्रों को स्कूल में होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
गोहाना. टेनिसप्रतियोगिता में जीतने वाले खिलाड़ी।