पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा सरकार ही किसानों की सच्ची हितैषी है: धनखड़

भाजपा सरकार ही किसानों की सच्ची हितैषी है: धनखड़

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भैंसवालकलां गांव की मिठान बावला पंचायत ने संयुक्त रूप से रविवार को गांव में भंडारा आयोजित किया। इसमें ग्रामीणों के अलावा कृषि मंत्री ओपी धनखड़ भी शामिल हुए। उन्होंने पंचायत के इस प्रयास की सराहना की और भाईचारा बनाए रखने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया।

धनखड़ ने बताया कि भाजपा सरकार ही किसानों की सच्ची हितैषी है। कांग्रेस ने लंबे समय तक प्रदेश और देश में राज किया। परंतु कांग्रेस ने किसानों के उत्थान के लिए कार्य नहीं किया। भाजपा ने सत्ता संभालते ही किसानों के उत्थान के लिए कार्य शुरू कर दिया। सरपंच राजेश मलिक ने बताया कि गांव में आपसी भाईचारा बढ़े, इसी उद्देश्य से दोनों पंचायतों ने मिलकर भंडारे का आयोजन किया है। कार्यक्रम में महाराज राघवन, नवनियुक्त चेयरमैन कृष्णा गहलावत, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.धर्मबीर नांदल, आजाद सिंह पवार, डॉ.ओमप्रकाश शर्मा, सरपंच राजेश मलिक, सरपंच मंजीता, राजबीर मलिक आदि उपस्थित थे।

हनुमान अखाड़ा के पहलवानों के खिलाफ दर्ज मुकदमें को रद्द करने और एचएसओ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर पहलवान कृषि मंत्री ओपी धनखड़ से मिले। उन्होंने कृषि मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। अखाड़ा संचालक कृष्ण और संदीप पहलवान ने बताया कि अखाड़ा काफी वर्षों से शांतिपूर्ण माहौल में चल रहा है। अखाड़ा ने देश को कई पहलवान भी दिए। इसके बावजूद पिछले दिनों पुलिस अखाड़ा में घुस गई। पुलिस ने अखाड़ा का बोर्ड हटा दिया और 10 पहलवानों को गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई। इनमें कुछ ऐसे भी युवक भी थे, जो अखाड़ा में रहने वाले पहलवानों का सामान देने के लिए आए थे। जब पुलिस से उन्हें छोड़ने का आग्रह किया तो पुलिस ने एक नहीं सुनी। पुलिस की कार्रवाई गलत थी। मोहित मलिक, देवेंद्र, सोमबीर, नवीन, सतीश, रविश, सत्यवान आदि पहलवानों ने मंत्री से उनके खिलाफ दर्ज केस को रद्द करने और एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

गोहाना. कृषिमंत्री ओपी धनखड़ से अपनी समस्या बताते पहलवान।

खबरें और भी हैं...