पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकार की कथनी और करनी में अंतर : रंगा

सरकार की कथनी और करनी में अंतर : रंगा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविलरोड स्थित रविदास मंदिर में बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। संगठन के उत्तरी जोन के प्रभारी अनिल रंगा ने गोहाना और बरोदा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी संगठन के विस्तार की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आगामी बैठक में पार्टी संगठन का विस्तार कर नई कार्रकारिणी की घोषणा की जाएगी।

बैठक में उन्होंने कहा कि हर तरफ सामाजिक अशांति, जातिवाद और गुंडागर्दी फैली हुई है। सरकार मजदूर और किसान वर्ग का शोषण कर रही है। सरकार एक तरफ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है, वहीं दूसरी तरफ मजदूर संतराम की बेटी की शादी के लिए कन्यादान लाभ रोक दिया। इससे स्पष्ट है कि सरकार की कथनी और करनी में काफी अंतर है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सत्यवीर रंगा, कोषाध्यक्ष सरिता ग्रोवर, जिला सचिव लक्ष्मी नारायण, कुलवंत वाल्मीकी, प्रवीन गंगाना, जयप्रकाश, रणधीर, कुलदीप, संदीप, तेजवीर, कप्तान आदि उपस्थित थे।

गोहाना . रविदासमंदिर में बसपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्तरी जोन प्रभारी अनिल रंगा।

खबरें और भी हैं...