मेन रोड के सीवर मेनहोल से ढक्कन गायब
जनस्वास्थ्यविभाग के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। शहर के सबसे सुरक्षित स्थान जहां पर डीसी और एसपी से लेकर सभी उच्च अधिकारी बैठते हैं, उस रोड पर भी दर्जनों सीवर मेनहोल खुले पड़े हैं। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आलम ये है कि एचएस आरडीसी द्वारा कुछ समय पहले ही सड़क का निर्माण पूरा किया गया है।
इसके थोड़े समय बाद ही विभाग द्वारा नए सीवर मेनहोल लगाने का करीब साढ़े तीन लाख रुपए का टेंडर जारी किया गया था। लेकिन कुछ समय बाद ही यह ढक्कन टूटकर बिखर गए। जिसके कारण मेनहोल खुले पड़े हैं। इससे आवागमन करने वाले वाहन चालकों को डर सताता है। वहीं शाम के समय अचानक मेनहोल सामने आने से कई बार लोग दुर्घटना ग्रस्त हो जाते हैं। लेकिन मेन रोड होने के कारण घायलों के बारे में पता नहीं चल पाता है। गोहाना रोड बाइपास से पेट्रोल पंप तक तो बुरा हाल है। जिससे स्थानीय लोगों में विभाग के प्रति भारी रोष है।
^शहर के हर हिस्से में सीवर समस्या बनी है। जिसके कारण शहरवासियों का हाल बेहाल है। इससे लोगों को अपने घर में परेशानी महसूस होने लगी है। कहीं पर सीवर ओवर-फ्लो की शिकायत है तो कहीं पर सीवर के पानी ने तालाब का रूप ले लिया है। जिसके कारण काफी परेशानी महसूस होती है।’’अन्नू, निवासीगोहाना रोड।
^गोहाना रोड पर हर मिनट वाहनों की लंबी लाइन लगी रहती है। जिसके कारण यहां पर मेनहोल दूर से देख पाना संभव नहीं है। आए दिन लोग मेनहोल का शिकार होते हैं। जिसके कारण उन्हें चोट भी आती है। लेकिन बार-बार आग्रह करने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। कई बार शिकायत की गई, अधिकारियों की ओर से कई कार्रवाई नहीं की जाती है।’’ममता, स्थानीयनिवासी।
^सीवर मेनहोल करीब एक से डेढ़ फीट चौड़े और 35 फीट तक गहरे हैं। जिसमें अगर कोई एक बार गिर जाए या फिर जानबूझकर डाल दिया जाए तो बाहर निकलना मुश्किल है। जिसके कारण लोगों को बहुत डर लगता है। इससे काफी परेशानी होती है। लोगों को डर से दूर करना विभाग का पहला उद्देश्य होना चाहिए। लोग बुरी तरह से परेशान है। मेनहोल में पहले भी गिरने के कारण मौतें हो चुकी है। लेकिन विभाग ने उससे कुछ सीख नहीं ली है।’’संध्या, सरस्वतीकॉलोनी।
सोनीपत . गोहानारोड पर मेनहोल का टूटा हुआ ढक्कन।