पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरक्षण के लिए जंतर मंतर पर करेंगे भूख हड़ताल

आरक्षण के लिए जंतर मंतर पर करेंगे भूख हड़ताल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिलभारतीय ब्राह्मण आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष हरिराम दीक्षित ने कहा कि नौकरियों में आरक्षण देने के लिए केंद्र सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही। इसलिए संगठन द्वारा फिर से आंदोलन शुरू किया जाएगा। मार्च माह में जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल की जाएगी। हड़ताल में 60 वर्ष की आयु से ऊपर के लोग हिस्सा लेंगे।

दीक्षित शुक्रवार को सोनीपत रोड पर संवाददताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज में किसी भी जाति के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए आरक्षण का महत्वपूर्ण योगदान होता है। ब्राह्मण समाज आर्थिक रूप से बहुत पिछड़ा हुआ है। ब्राह्मणों के पास आजीविका के लिए तो भूमि है और ही रोजगार। इसके चलते ब्राह्मण समाज आर्थिक रूप से कमजोर होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आरक्षण मिल चुका है, लेकिन केंद्र की नौकरियों में आरक्षण नहीं मिला है। जिसके चलते ब्राह्मणों को केंद्र में नौकरी नहीं मिल रही। केंद्र सरकार से कई बार आरक्षण देने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक सरकार ने आरक्षण देने की घोषणा नहीं की है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों को आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की मांग को लेकर सांसदों को ज्ञापन सौपा जाएगा।

गोहाना . ब्राह्मणआरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष हरिराम दीक्षित संवाददाताओं से बातचीत करते हुए।

खबरें और भी हैं...