डीएवी स्कूल बना विजेता
गोहाना| नालंदास्कूल में आयोजित जिला स्तरीय इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं जीडी गोविंका स्कूल ने दूसरा और नालंदा स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ्रप्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को जिला खेल शिक्षा अधिकारी जगबीर मलिक ने पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेलों में भाग लेकर भी बेहतर करिअर बना सकते हैं। परंतु इसके लिए जरूरी है निरंतर अभ्यास और लगन की। यदि छात्रों में लगन है तो वे आगे बढ़ सकते हैं।