मतदान में बढ़ चढ़कर भाग लें
गोहाना| माहरागांव के राजकीय उच्च विद्यालय में शनिवार को स्लोगन, पोस्टर, बैनर इत्यादि लिखकर मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में गांव की आशा वर्कर आंगनवाड़ी वर्कर ग्रामीणों ने भाग लिया। बरोदा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के कानूनगो राजेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रत्येक मतदाता को अपने-अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। इससे लोकतंत्र मजबूत होता है। लोकतंत्र का मतलब सरकार बनाने में अधिक से अधिक भागीदारी है। यह भागीदारी हमें मतदान करके निभानी है। उन्होंने कहा कि मतदाता को स्वयं तो मतदान करना ही है, साथ ही अन्य को भी मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाना है। जिससे मतदान प्रतिशत को बढ़ाया जा सके।