पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर में छिपाकर रखी थी चोरी की बाइक

घर में छिपाकर रखी थी चोरी की बाइक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना| थानासदर पुलिस ने बाइक चोरी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अजय उर्फ भोलू रिढाऊ गांव का रहने वाला है। 20 सितंबर को बलबीर निवासी लाठ ने शिकायत दी थी कि घर के अंदर खड़ी बाइक चोरी हो गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। थाना में नियुक्त एएसआई सुभाष के नेतृत्व में पुलिस टीम खरखौदा रोड पर गश्त कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि अजय उर्फ भोलू निवासी रिढाऊ ने अपने घर में चोरी की बाइक छिपाई हुई है। सूचना के आधार पर पुलिस छापा मारकर बाइक को बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2010 में थाना खरखौदा पुलिस द्वारा बाइक चोरी मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।