पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों ने की मां की पूजा

बच्चों ने की मां की पूजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना| तीसरेनवरात्र पर एक्सट्रीम किडस स्कूल में मां दुर्गा की पूजा की गई। बच्चों तथा स्कूल स्टाफ ने तिलक लगाकर माता की आरती की दुर्गा चालीसा का पाठ किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने माथे पर चुन्नियां बांधकर माता पर फूलों की वर्षा की तथा माता के भजनों पर नृत्य किया। माता की आरती के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य दीपा परूथी की अध्यक्षता में किया गया। परूथी ने बताया कि आज तीसरा नवरात्रा है और माता का तीसरा रूप चंद्रघंटा है। माता की पूजा-अर्चना से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों में आरंभ से ही धार्मिक संस्कार डालने चाहिए। इस अवसर पर गुंजन, कपिला, आरती, भारती, पूजा, हरप्रीत कौर उपस्थित थी।