पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोहाना से छह ने भरा अपना नामांकन

गोहाना से छह ने भरा अपना नामांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना| विधानसभाक्षेत्र से शनिवार को छह प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए। अब तक इस क्षेत्र से 18 प्रत्याशी नामांकन पत्र जमा करा चुके है। शनिवार को जगबीर सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी गोहाना, जगबीर पुत्र चंद्र सिंह निवासी खंदराई ने निर्दलीय, रामचंद्र पुत्र चंदू लाल निवासी महम ने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। सज्जन कुमार पुत्र अतर सिंह निवासी चिटाना ने समस्त भारतीय पार्टी, कृष्ण पुत्र धर्म भानू निवासी खानपुर कलां ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। रामचंद्र निवासी न्यात, ने भी निर्दलीय के तौर पर नामांकन दाखिल किया।