- Hindi News
- हसनपुर वजीरपुरा क्षेत्र में नहीं मिला लोगों को पानी, लाइन टूटने के कारण सड़क पर ही भर गया, जिससे लोग
हसनपुर वजीरपुरा क्षेत्र में नहीं मिला लोगों को पानी, लाइन टूटने के कारण सड़क पर ही भर गया, जिससे लोगों को हुई परेशानी
^ पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से लोगों की समस्या बढ़ जाती है। इसे ठीक कराने के लिए संबंधित विभाग के कार्यालय के कई बार चक्कर लगाने पड़ते है। वहीं पानी की सप्लाई होने से वैसे भी परेशानी बढ़ जाती है। विभाग को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। शहर में विकास कार्य कराना ठीक है, लेकिन उसके लिए विभाग को सही तरह से प्लानिंग बनानी चाहिए।\\\'\\\' रामू,निवासीजींद रोड।
^ जींद रोड पर निर्माण कार्य चल रहा है। जेसीबी ने शनिवार को पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे क्षेत्र में रविवार को पानी की सप्लाई नहीं हुई। वहीं सड़क पर भी पानी भरने से लोगों की समस्या बढ़ गई। खुदाई के कार्य के दौरान संबंधित विभाग के कर्मचारी मौके पर होने चाहिए, परंतु कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं रहता।\\\'\\\' चिरंजीलाल,निवासीजींद रोड।
गोहाना. जींदरोड पर क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को ठीक करते हुए कर्मचारी।
जेसीबी ने तोड़ी पेयजल पाइप लाइन, नहीं हुआ पानी सप्लाई
भास्कर न्यूज | गोहाना
जींदरोड पर खुदाई का कार्य करते हुए जेसीबी ने पेयजल पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे पानी सड़कों पर भर गया। वहीं हसनगढ़ और वजीरपुरा आदि क्षेत्र में पानी की सप्लाई होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को जल्द ठीक करने की मांग की है। जिससे समस्या का समाधान हो सके।
गोहाना-जींद रोड को चोड़ा करने का कार्य चल रहा है। सड़क के दोनों तरफ जेसीबी द्वारा खुदाई का कार्य चल रहा है। शनिवार को जेसीबी मशीन से खुदाई के दौरान भूमिगत पेयजल पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे हसनगढ़ तथा वजीरपुरा गांव में पेयजल की सप्लाई बाधित हो गई। पाइप लाइन टूटने से पानी सड़क पर भर गया। जिससे वहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पडा़। लोगों का कहना है कि विभागों के बीच आपसी तालमेल नहीं है। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। एक बार पाइप लाइन टूटने के बाद उसे ठीक कराने के लिए लोगों को बार-बार अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। यदि खुदाई कार्य के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर रहे तो पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने की संभावना कम रहती है। परंतु विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं रहते। जिससे जेसीबी चालक अपनी मनमर्जी चलाते हैं। उल्लेखनीय है कि जींद-सोनीपत रोड पर खुदाई के दौरान पाइप लाइन टूटने से गांवों में महीनों तक पेयजल