- Hindi News
- गायन प्रतियोगिता में बाल भारती स्कूल की टीम प्रथम
गायन प्रतियोगिता में बाल भारती स्कूल की टीम प्रथम
गोहाना. आदर्शनगर स्थित हंस ध्वनि आडिटोरियम में आयोजित राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं।
भास्कर न्यूज | गोहाना
भारतविकास परिषद गोहाना द्वारा हंस ध्वनि ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय समूह गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हिंदी समूह गायन प्रतियोगिता में बाल भारती विद्यापीठ स्कूल गोहाना ने प्रथम स्थान, डीएवी स्कूल बलभगढ ने दूसरा तथा स्कॉलर होजरी स्कूल रोहतक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
संस्कृत विषय में डीएवी स्कूल वल्लभगढ़ ने प्रथम स्थान, बाल भारती विद्यापीठ स्कूल गोहाना ने दूसरा स्थान तथा लॉर्ड जीसस स्कूल गुडगांव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। परिषद के सदस्य हरीश चोपडा ने देशभक्ति गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
परिषद गोहाना के सचिव आशीष गोयल ने बताया कि राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता के दौरान देश प्रेम देश भक्ति से प्रेरित गीतों की प्रतियोगिताएं करवाई गई। जिसमें रोहतक, फरीदाबाद, सोनीपत, लाखनमाजरा, गनौर, बहादुरगढ़, नारनौल, गुड़गांव, पलवल, बधाना, गोहाना तथा बलभगढ़ के स्कूलों से करीब 28 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम में गुलशन वीरमानी, अशोक जैन, अरुण बडौक, परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष ओम प्रकाश अरोडा, शाखा अध्यक्ष अशोक जैन, कोषाध्यक्ष रविंद्र, महेंद्र भारद्वाज, अजय मंगल, महेश गुप्ता, सुनिल मनचंदा, इंद्रजीत वीरमानी आदि मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में डॉ. हंसराज, मनदीप सिंह एवं सुरेश अरोडा शामिल थे।