पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूली बसों के काटे चालान

स्कूली बसों के काटे चालान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना | ट्रैफिकपुलिस ने शनिवार को स्कूली बसों का जांच अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों के कागजातों की जांच की और जिन स्कूलों की बसें नियम पूरा नहीं करती थी, उनके चालान किए। ट्रैफिक पुलिस प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि डीजी के आदेश पर जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान स्कूली बसों की जांच की जा रही है। अब तक विभिन्न स्कूलों की करीब 10 बसों के चालान किए जा चुके हैं। नियमानुसार स्कूल बस चालक ड्रेस में होना चाहिए। बस के अंदर फस्टएड बाक्स होना चाहिए। स्कूल बस के पीछे स्कूल का नंबर और स्कूल का नाम लिखा होना चाहिए। खिड़की पर जाली लगी होनी चाहिए। यदि कोई स्कूल बस नियमों को पूरा नहीं करती। उनके खिलाफ कड़ी कानूनी की जा रही है।

गोहाना. अंबेडकरचौक पर स्कूली बस के कागजातों की जांच करते हुए ट्रैफिक पुलिस प्रभारी विक्रम सिंह।