- Hindi News
- हत्या के मामले में 90 दिन बाद पुलिस के हाथ खाली
हत्या के मामले में 90 दिन बाद पुलिस के हाथ खाली
बेटीकी दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा हत्या करने करने के मामले को 90 दिन हो चुके हैं, लेकिन पुलिस मामले में अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस की जांच में सुस्ती से जहां आरोपी सबूत नष्ट कर रहे हैं वहीं पीड़ितोंका का कानून से भरोसा उठने लगा है।
यह आरोप मृतका की मां निर्मला ने पुलिस पर लगाए हैं। निर्मला ने बताया कि सोमवार को जब उन्होंने मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की तो उन्होंने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। आप बार-बार परेशान हों। निर्मला ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने हत्या का केस तो दर्ज किया था। आरोप है कि जब वे थाने जाते हैं तो थानेदार कहता है कि मामले में कोई कार्रवाई नहीं बनती।
यहथा मामला : भैंसवालगांव में 23 जून 2014 को सीमा प|ी संदीप की करंट लगने से मौत हो गई थी। मामले के बाद मृतका की मां निर्मला ने सदर गोहाना पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उसकी बेटी की हत्या की गई है। महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपी बेटी को शादी के बाद से ही दहेज के लिए तंग कर रहे थे। कार के लिए जहां उसने आरोपियों को 9 लाख रुपए दिए, वहीं हर छोटी-छोटी मांग पूरी की। दहेज की भूख शांत होने पर आरोिपयों ने प्लानिंग से उसकी बेटी को करंट लगाकर मार डाला। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया था।
सोनीपत. मृतकसीमा के पीडि़त परिजनगण्।