- Hindi News
- गुमाना में पीट पीटकर व्यक्ति की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
गुमाना में पीट-पीटकर व्यक्ति की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
सड़क हादसे में युवक की मौत परिजनों को हत्या की आशंका
गोहाना | कासंडीगांव निवासी कृष्ण (35) का शव सोमवार सुबह सरगथल मोड़ पर पड़ा हुआ मिला। कृष्ण को अज्ञात वाहन द्वारा कुचला हुआ था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि हत्या को सड़क हादसे का रूप देने के लिए ही शव को कुचला गया है। वहीं पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे सड़क हादसा मान रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
कासंडी गांव निवासी कृष्ण गुड़गांव स्थित कॉल सेंटर में नौकरी करता था। कंपनी से छुट्टी लेकर बीते एक करीब माह से गांव में रह रहा था। परिजनों का कहना है कि रविवार शाम को कुछ युवकों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद वह घर पर गया था। देर शाम वह टहलने की बात कहकर घर से गया था। जब देर रात तक वह वापस नहीं आया तो उन्हें चिंता होने लगी। उन्होंने तलाश भी किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सोमवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि कृष्ण का शव सरगथल मोड़ के पास सड़क किनारे पड़ा हुआ है। सूचना के बाद परिजन अन्य ग्रामीण मोड़ पर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि कृष्ण के सिर में भी चोट लगी हुई थी। वहीं कृष्ण की छाती के ऊपर से गाड़ी को उतारा गया है। गाड़ियों के भी निशान साफ दिखाई दे रहे थे। घटना को देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या की गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया और शव वारिशों को सौंप दिया।
^प्रारंभिक जांच में मामला सड़क दुर्घटना का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद में ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।\\\'\\\'कुलदीप देशवाल,प्रभारी,थाना सदर, गोहाना।
गोहाना | पाथरीगांव के पास सड़क पर अचानक मवेशी गया। डिडवाली गांव की तरफ से रहे कृष्ण और विक्की की बाइक की टक्कर मवेशी से हो गई। जिसके कारण दोनों की मौत हो गई। दोनों मृतक सिवानामाल गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया और शव वारिसों को सौंप दिया। वहीं एक अन्य घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि सिवानामाल गांव निवासी विक्की (17), कृष्ण (24) तथा सोनू (20) मजदूरी करते थे। तीनों डिडवाली गांव में गए हुए थे। रविवार रात करीब आठ बजे वे डिडवाली से बाइक पर सवार होकर सि