- Hindi News
- जेल में मुख्यमंत्री की शपथ तो मंत्री भी कैदी होंगे
जेल में मुख्यमंत्री की शपथ तो मंत्री भी कैदी होंगे
विस :39 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
सोनीपत | मुख्यमंत्रीभूपेंद्र सिंह हुडा ने इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला द्वारा जींद में दिए गए भाषण पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के दोषी ओमप्रकाश चौटाला जनता को बहकाने वाली राजनीति कर रहे हैं। उनके द्वारा तिहाड़ जेल में हरियाणा के मुख्यमंत्री की शपथ लेने की बात ढोंग है यदि ऐसा हुआ तो उनके मंत्री भी कैदी होंगे। यही नहीं जनता को उनसे मिलने के लिए फिर जेल जाना होगा। ऐसे में अब जनता को खुद सोचना होगा कि उन्हें जेल वाला मुख्यमंत्री चाहिए या फिर उन जैसा मुख्यमंत्री। भूपेंद्र सिंह हुडा शुक्रवार को सोनीपत में अपने प्रत्याशियों जयतीर्थ दहिया राई, जगबीर मलिक गोहाना, देवराज दीवान सोनीपत का नामांकन करवाने के बाद गोहाना रोड स्थित हनुमान मंदिर के सामने लोगों को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा कि इनेलो के राज में प्रदेश के अंदर गुंडाराज था, लेकिन जब से जनता ने उन्हें सेवा का मौका दिया है प्रदेश ने हर क्षेत्र में विकास के आयाम बनाए हैं। प्रदेश से अब बीजेपी के फरेबी चेहरे से भी पर्दा उठ चुका है। मोदी के नाम पर लोगों ने जिस विश्वास से वोट दिए थे उस विश्वास पर मोदी खरे उतरे उनके सिपहसालार। हुडा ने कहा कि सोनीपत से इस बार विधानसभा चुनाव में 5 नहीं बल्कि 6 विधायक बनेंगे।
सोनीपत. नामांकनकरने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी सीएम भूपेन्द्र हुड्डा।