आज बिजली रहेगी बाधित
सोनीपत | बिजलीनिगम द्वारा शनिवार को मरम्मत का कार्य किया जाएगा। एसडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि 33 केवी सब स्टेशन लघु सचिवालय पर सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। जिसके कारण गोहाना अड्डा, गढ़ी घसीटा, विकास नगर आदि इलाकों में बंद रहेगी। वहीं 33 केवी सूरज स्टील से आपूर्ति होने वाले इलाके में 10 से 12 बजे तक आपूर्ति बदं रहेगी। इससे 11 केवी इंडस्ट्रियल एरिया फीडर से आपूर्ति होने वाले इलाकों की आपूर्ति बंद रहेगी। मरम्मत के बाद दोनों की फीडर आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।