- Hindi News
- अस्पताल में मारपीट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
अस्पताल में मारपीट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
थानाशहर गोहाना पुलिस ने मारपीट करने जान से मारने की धमकी देने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सोमबीर उर्फ गोदा, दीपेन्द्र बच्चन नरेश निवासी नगर गांव के रहने वाले हैं। इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मुकेश निवासी नगर ने थाना शहर गोहाना में शिकायत दी थी कि उसके साथ कर्मबीर, दलबीर, नफे सिंह, नरेश, बच्चन, दीपेन्द्र, गोधा ने मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। मामला गली निर्माण को लेकर हुआ था। जिसका ठेका उसने लिया हुआ है। घटना के बाद जब वह सामान्य अस्पताल में दाखिल था तो उस समय भी उस पर परिजनों पर लोहे की राड से हमला कर दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। कोर्ट कांप्लेक्स पुलिस चौकी इंचार्ज सिसन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।