पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूषित पानी की सप्लाई होने से लोग परेशान

दूषित पानी की सप्लाई होने से लोग परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपतरोड पर पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके स्थान पर पाइप लाइन दबाने का कार्य शुरू कर दिया है। एक बार फिर से खुदाई का कार्य शुरू होने से आसपास कॉलोनी के लोगों की समस्या बढ़ गई है। वहीं पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण कृष्णा कॉलोनी देशवाल कॉलोनी के लोगों को गंदा पानी पीने के लिए मिल रहा है। लोगों का कहना है कि सोनीपत रोड पर गंदे पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले से गंदे पानी का रिसाव होता है जो कि पेयजल की पाइप लाइन से होते हुए लोगों के घरों तक पहुंच रहा है।

कॉलोनीवासियों का कहना है कि गोहाना सोनीपत रोड को चौडा करने के लिए जेसीबी से सड़क के दोनों तरफ खुदाई का कार्य किया गया था। इस दौरान पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसकी मरम्मत भी की गई, लेकिन फिर से पाइप लाइन लीक हो गई। लोगों का कहना है कि गंदे पानी की निकासी के लिए सोनीपत रोड पर नाले का निर्माण करवाया गया था, जिसका गंदा पानी ड्रेन नंबर आठ में गिरना था। लेकिन अब तक पानी की निकासी के लिए नाले को ड्रेन से नहीं जोडा गया है जिससे गंदा पानी नाले में ही भरा रहता है। गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से नाले के पानी का रिसाव होना शुरू हो गया है। नाले का गंदा पानी पेयजल पाइप लाइन से होकर अब लोगों के घरों में आने लगा है।

गोहाना. सोनीपतरोड पर पेयजल पाइप लाइन दबाने के लिए खुदाई का कार्य करती जेसीबी।

^गंदे पानी की निकासी के लिए सोनीपत रोड पर नाले का निर्माण करवाया गया था, लेकिन पानी की निकासी डेन में नहीं हुई है। पानी की निकासी की उचित व्यवस्था होने से गंदा पानी नाले में ही भरा रहता है। जिससे नाला ओवरफ्लो रहता है। विभाग को कई बार पानी की निकासी की व्यवस्था करवाने के लिए कहा गया है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ।\\\'\\\' पुरषोतम,दुकानदारसोनीपत रोड।

^सोनीपत रोड पर नाले के गंदे पानी के रिसाव के कारण कॉलोनियों में पिछले कुछ समय से पेयजल में गंदा पानी मिलकर पहुंच रहा है। पानी से दुर्गंध आती है जिससे पानी पीने योग्य नहीं रहा है। पानी की मांग को पूरा करने के लिए लोगों को इधर-उधर से पानी भरकर लाना पड़ता है। जिस कारण उनका काफी समय बर्बाद हो जाता है। समस्या का स्थाई समाधान होना चाहिए।\\\'\\\' महेशकुमार, निवासीकृष्णा कॉलोनी।

^नाले के पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था नहीं होने से नाला ओवरफ्लो रहता है। न