पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नकल करते हुए पांच विद्यार्थी पकड़े, अधीक्षक को लताड़ लगाई

नकल करते हुए पांच विद्यार्थी पकड़े, अधीक्षक को लताड़ लगाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणाविद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित कक्षा 12वीं की परीक्षा में नकल थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को भी अधिकांश परीक्षा केन्द्रों पर जमकर नकल चली। बारहवीं की रसायन विज्ञान इतिहास की परीक्षा में एक ही सेंटर से नकल के पांच मामले पकडे़ गए। यह सेंटर गोहाना से राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहा था। बारहवीं की परीक्षा के लिए सोनीपत जिले में 20 सेंटर बनाए गए जिसमें 14 हजार विद्यार्थी परीक्षा दे रहे थे। शुक्रवार को बाहरवीं की रसायन शास्त्र इतिहास की परीक्षा थी। डीईओ परमेश्वरी हुडा ने बताया कि उड़नदस्ते को गोहाना स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नकल कराने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद शिक्षा अधिकारी के उड़नदस्ते ने राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छापा मार दिया। वहा पर पांच विद्यार्थी आगे पर्चा रखकर नकल करते हुए पाए गए। इसमें एक विद्यार्थी इतिहास चार विद्यार्थी रसायन शास्त्र के शामिल थे। पांचों विद्यार्थियों को पेपर रद करके उन्हें सेंटर से बाहर निकाल दिया गया। परमेश्वरी हुड्डा के अनुसार इस मामले में सेंटर के अधीक्षक से भी जवाब मांगा गया है।