बाहरी प्रत्याशी का करेंगे विरोध
छिछड़ानागांव में गठवाला खाप के चबूतरे पर पंचायत हुई। जिसकी अध्यक्षता खाप के प्रदेशाध्यक्ष रामकुवार मलिक ने की। मंच का संचालन अशोक मदीना ने किया। बैठक में 30 गांवों के प्रतिनिधि नियुक्त किए गए।
बैठक में एक प्रचार समिति गठित की गई। यह कमेटी गांव-गांव में पंचायत द्वारा लिए गए निर्णयों का प्रचार करेगी। साथ ही बाहरी प्रत्याशी का विरोध करने का भी निर्णय लिया गया। कमेटी की अध्यक्ष छिछडाना की सरपंच अंजू मलिक को बनाया गया है। कमेटी में नौ सदस्य भी शामिल किए गए हैं। यह कमेटी गांवों का दौरा करेगी और पंचायत में जो भी निर्णय लिए जाएंगे, उसके बारे में लोगों को बताया जाएगा।
खाप की बैठक में सर्वसम्मिति से निर्णय लिया गया है कि 30 सितंबर को बरोदा हल्का की पंचायत होगी। जिसमें उम्मीदवारों को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही बैठक में निर्णय लिया गया है कि पंचायत ने जिस व्यक्ति को टिकट देने की मांग की गई। उसे पंचायत में आने को कहा गया, लेकिन आज वह पंचायत में नहीं आया। अब यदि पार्टी उसे उम्मीदवार बनाती है तो उसका भी विरोध किया जाएगा। पंचायत में फैसला लिया गया कि बाहरी प्रत्याशी का विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर अर्जुन सिंह मोर, रघुवीर सांगवान, शमशेर मुंडलाना, रणधीर, रामपाल, राममेहर, बलजीत, आजाद, रणधीर, दयानंद, रामचंद्र, रवि मलिक, रामपत मलिक, महेंद्र ठेकेदार, सुरेंद्र रूखी, अशोक आदि उपस्थित थे।
गोहाना. छिछड़ानागांव में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए खाप के प्रदेशाध्यक्ष रामकुवार मलिक।