पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गली में खड़ी बाइक चोरी

गली में खड़ी बाइक चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना| गामड़ीगांव में गली में खड़ी बाइक को चोर लेकर फरार हो गए। पुलिस ने बाइक मालिक प्रदीप की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में प्रदीप ने बताया कि बीती 24 सितंबर की रात को उसकी बाइक गली में खड़ी थी। कुछ समय बाद जब वह बाहर आया तो बाइक गायब मिली। उसने बाइक को तलाश किया, लेकिन बाइक नहीं मिली। बाद में उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। बीते एक सप्ताह में बाइक चोरी की यह तीसरी घटना है। इससे पहले भी मेडिकल कॉलेज से बाइक चोरी हो चुकी है।