- Hindi News
- दो भाइयों को गोली मारने के आरोपी किए गिरफ्तार
दो भाइयों को गोली मारने के आरोपी किए गिरफ्तार
पुरानाबस अड्डा क्षेत्र में कार्यालय में घुसकर एलआईसी एजेंटों को गोली मारकर घायल करने मामले में थाना शहर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सोनू धर्मबीर वजीरपुरा के रहने वाले हैं। हमलावर ने दोनों भाइयों को गोली मारी थी। एक आरोपी को पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस प्रवक्ता जगजीत सिंह ने बताया कि बीती 27 अक्टूबर को थाना शहर गोहाना में नरेन्द्र पुत्र राजबीर निवासी लाखू बुआना ने शिकायत दी थी कि घरेलू कहासुनी को लेकर शिव कुमार निवासी वजीरपुरा ने अपने भाई सोनू पिता धर्मबीर के साथ मिलकर पुराना बस अड्डा स्थित दुकान में घुसकर उसे उसके भाई बिजेंद्र को गोली मारकर घायल किया है। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। दुकानदारों ने दोनों घायलों को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने दोनों भाइयों को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज कर लिया था। एसआई श्रीकृष्ण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी शिवकुमार को पहले ही बरोदा रोड से गिरफ्तार कर लिया था। घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवाल्वर 32 बोर, चार खाली खोल दो जींदा कारतूसों भी बरामद कर लिए थे। टीम ने सूचना के आधार पर सोनू धर्मबीर को बुधवार शाम वजीरपुरा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया।