चाय पीने गए डॉक्टरों पर हमला, गाड़ी तोड़ी
महिलामेडिकल कॉलेज में एक दिन पहले ज्वाइन करने वाले डॉक्टर और उसके साथी डॉक्टरों के साथ बुधवार देर रात कुछ युवकों ने मारपीट की। इसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ घायल हो गया। हमलावरों ने डॉक्टर की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। डॉक्टर मेडिकल कॉलेज के गेट के सामने ही चाय पी रहे थे। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। डॉक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में खानपुर गांव निवासी धर्मेंद्र उर्फ टोना, कुलदीप और प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस घटना के बाद डॉक्टरों को सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। बुधवार को मेडिकल के डॉक्टर एकत्रित हुए और सुरक्षा की गुहार की।
मूलरूप से फरीदाबाद निवासी डॉ.अविनाश ने गायनी विभाग में मंगलवार को ज्वाइन किया था। बुधवार रात करीब नौ बजे डॉ.अविनाश अन्य डॉक्टरों के साथ चाय पीने के लिए मेडिकल कॉलेज के गेट के पास चले गए। इसी बीच गाड़ी सवार कुछ युवक आए। उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिस पर युवकों ने डॉ.अविनाश के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं युवकों ने उस पर पथराव भी कर दिया। घटना के बाद कॉलेज में तैनात सिक्योरिटी गार्ड भी वहां पर पहुंच गए।
लोगों की भीड़ होने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। डॉक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस दी। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए कुछ ही देर में गांव खानपुर कलां के पास से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गाड़ी बैक की, टक्कर मारकर बोले अब लगी
डॉक्टरअविनाश ने बताया कि युवक गाड़ी में सवार थे। उन्होंने गाड़ी को टक्कर मारी। जिस पर उसने युवकों को इस बारे में टौका तो चालक ने गाड़ी बैक की और गाड़ी को टक्कर मारकर बोले, अब लगी टक्कर। गाड़ी से उतरते ही युवकों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि कॉलेज में उनके दोस्त कार्य करते हैं, इसलिए उन्होंने यहां पर आवेदन किया था। ज्वाइन किए हुए एक दिन ही हुआ था, अगले ही दिन उनके साथ यह घटना हो गई।
थाना सदर पुलिस ने सूचना के कुछ घंटों के बाद ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रात को कुलदीप और प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से गाड़ी भी बरामद कर ली। पूछताछ के आधार पर टीम ने सुबह उनके साथी धर्मेंद्र उर्फ टोना को भी खानपुर कलां के पास ही गिरफ्तार कर लिया। टीम में थाना प्र