चारा मशीन में हाथ आने से पशुपालक घायल
गोहाना| वार्डनंबर पांच में चारा काटते समय एक पशुपालक का हाथ मशीन में गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल लोकेश को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे महिला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। घायल लोकेश ने बताया कि वह सुबह चारा मशीन पर चारा काट रहा था। इसी बीच उसका हाथ मशीन में गया। जिस पर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर परिजन चारा मशीन की तरफ दौड़े। लोकेश की हथेली चोटिल हो गई।