पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विरोध: आहुलाना चीनी मिल में किसानों ने किया रोष प्रदर्शन

विरोध: आहुलाना चीनी मिल में किसानों ने किया रोष प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चीनीमिल आहुलाना द्वारा गन्ने की 10 प्रतिशत कटौती किए जाने से किसान भड़क उठे। यह कटौती गन्ने की सफाई के नाम पर की जा रहा है। कटौती को बंद करने की मांग को लेकर किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि जब किसान गन्ना साफ करके मिल में पहुंचते हैं तो फिर कटौती किस लिए। किसानों के विरोध को देख मिल अधिकारियों ने कटौती बंद कर दी। मिल अधिकारियों ने किसानों से साफ गन्ना लेकर लाने को कहा है।

भाकियू रोहतक मंडल के अध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने कहा कि किसान पूरी तरह से साफ करके गन्ना लेकर मिल में पहुंचते हैं। फिर भी गन्ने में दस प्रतिशत कटौती करनी शुरू कर दी गई। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक तो पहले ही मिल द्वारा बांडिंग करने में कटौती कर दी। जिससे किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा रहेगा। दूसरी तरफ जो गन्ना पहुंच रहा है, सफाई के नाम पर 10 प्रतिशत गन्ना कटौती करनी शुरू कर दी। यह सरासर गलत है। किसान अशोक लठवाल, भोला मलिक, भगत सिंह, रामेहर छिक्कारा, बिजेंद्र, सुनील खंदराई, सुरेंद्र गंगाना, नवीन मोर, राजा गंगाना आदि ने बताया कि गांवों में मजदूर नहीं मिल रहे, इसके बावजूद भी वे गन्ना साफ करके मिल में पहुंच रहे हैं। मिल द्वारा गन्ना में कटौती किए जाने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने मिल से कटौती बंद करने की मांग की। ताकि किसानाें को आर्थिक नुकसान उठाना पड़े।

गोहाना. आहुलानाके चीनी मिल में प्रदर्शन करते हुए किसान।

^अब तक 1.90 लाख गन्ना पैराई किया जा चुका है। किसानों काे गन्ना साफ करके मिल में लेकर आने को कहा है, जिससे मिल को चलाने में परेशानी आए। परंतु कुछ किसान गन्ने को पूरी तरह से साफ करके नहीं लेकर आते। गन्ने में मिट्टी लगी रहती है। इस तरह का गन्ना आने पर कटौती करने का निर्णय लिया था। किसान गन्ना साफ करके ही लेकर आएं।\\\'\\\' मंजीतदहिया, कैनमैनेजर, चीनी मिल, आहुलाना।