पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गाड़ी की टक्कर से संतुलन बिगड़ा, कार गड्ढे में गिरी

गाड़ी की टक्कर से संतुलन बिगड़ा, कार गड्ढे में गिरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आहुलानाके चीनी मिल में जा रहे एक किसान की गाड़ी को सामने से रही एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क किनारे गड्ढा में जा गिरी। गाड़ी को गड्ढे में गिरी देख राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। जींद जिले के सींक गांव निवासी सुनील गाड़ी से देवीलाल सहकारी चीनी मिल, आहुलाना जा रहा था। सुनील के मुताबिक जब वह महम रोड पर मिल के पास पहुंचा तो सामने से एक गाड़ी उसकी तरफ गई। बताया गया था कि गाड़ी का टायर फट गया था। जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क के दूसरी तरफ गई। उसने बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन सामने वाली गाड़ी के चालक ने टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी गड्ढे में गिर गई। गाड़ी की गति धीमी होने के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया।