पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फुटपाथ खाली कराने पहुंची नप टीम से भिड़े दुकानदार

फुटपाथ खाली कराने पहुंची नप टीम से भिड़े दुकानदार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुक्रवारको नगर परिषद की टीम फिर से फुटपाथ खाली कराने के लिए सड़कों पर उतरी। मंगलवार को चलाए अभियान का ही असर था कि टीम के पहुंचने से पहले ही दुकानदारों ने फुटपाथ पर रखे सामान को दुकान के अंदर रख लिया। जो दुकानदार ऐसा नहीं कर पाया, टीम के ने उसका सामान जब्त कर लिया। इस कार्रवाई के दौरान कई दुकानदाराें और टीम के सदस्यों के बीच झड़प भी हुई। नप का कहना है कि ऐसे किसी भी दुकानदार या रेहड़ी संचालक को बख्शा नहीं जाएगा, जो नियमों को तोड़ेगा।

डीसी के निर्देश पर शुक्रवार को दोबारा नगर परिषद द्वारा शहर में फुटपाथ खाली कराने का अभियान शुरू किया गया। अभियान दोपहर बाद करीब दो बजे नप कार्यालय के पास से शुरू हुआ। अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने के लिए 50 कर्मचारी शामिल किए थे। इसके अलावा टीम के साथ-साथ थाना शहर पुलिस से भी पुलिस टीम लगाई गई थी। टीम सिविल रोड से होते हुए महावीर चौक पर पहुंची। टीम को देख चौक पर लगनी वाली दुकानों के संचालकों ने सामान स्वयं ही उठाना शुरू कर दिया। जिन दुकानदारों ने सामान नहीं उठाया, टीम ने सामान जब्त कर लिया।

चौक पर कुछ दुकानदारों ने सामान जब्त करने की अपील भी की, लेकिन टीम के सदस्य नहीं माने। टीम ने बरोदा चौक, रोहतक गेट, अंबेडकर चौक, रोहतक रोड, बस अड्डा के सामने दुकानों के बाहर रखे सामान को जब्त कर लिया।

दुकानों के आगे लगे शैड हटाने के दिए निर्देश

रोहतकरोड पर कुछ दुकानदारों ने दुकानों के आगे शैड लगाए हुए थे। नगर परिषद के अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि वे स्वयं ही शैड को हटा लें। यदि उन्होंने शैड नहीं हटाए तो नप द्वारा ये शैड हटाए जाएंगे। साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। नप अधिकारियों ने कहा कि दुकान के सामने शैड लगाने या सामान रखने से वहां पर जाम लगता है तो उसे हटाया जा रहा है। कुछ दुकानदार फुटपाथ पर लोहे के पोल लगाकर शैड लगा लेते है। यह सीधे रूप से अतिक्रमण है। इसलिए ऐसे किसी भी दुकानदारों को बख्शा नहीं जाएगा जो इस प्रकार से अतिक्रमण करता हुआ मिलेगा।

^शहर में जाम लगे, इसके लिए फुटपाथ खाली कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए कुछ दुकानदारों को नोटिस भी दिए हैं। साथ ही मुनादी के माध्यम से दुकानदारों को सामान फुटपाथ पर रखने का आग्रह भी किया गया है। इसके बाद भी जो दुकानदार फुटपाथ पर सामान रखते हुए मिलेगा, उनका सामान जब्त क