कथूरा गांव से 20 अवैध सिलेंडर बरामद किए
खाद्यएवं आपूर्ति विभाग और पुलिस की टीम ने शुक्रवार को कथूरा गांव से 20 और गैस सिलेंडर बरामद किए। इनमें दस सिलेंडर गैस से भरे हुए मिले। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी धर्मबीर चोपड़ा ने बताया कि सूचना मिली थी कि कथूरा गांव के खेतों में कुछ सिलेंडर कालाबाजारी करने के लिए रखे हुए हैं। सूचना के बाद एक टीम गठित की गई। टीम ने पुलिस के साथ खेतों में बने कमरे में छापा मारा। पुलिस ने करीब 20 सिलेंडर बरामद किए हैं। पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है।
चोपड़ा का कहना है कि सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए छापामार कार्रवाई की जा रही है। दो दिन में छापा मारकर करीब 246 सिलेंडर बरामद किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। गुरूवार को भी विभाग ने आंवली गांव के खेतों से सिलेंडर बरामद किए थे।